फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, कानपुर व आगरा रूट पर चलेंगे नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 7: नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती सदर विधायक सरिता भदौरिया व अन्य। संवाद
विज्ञापन

-होली से पहले पांच नई बसें चलने से यात्रियों को मिलेगी आने-जाने में सुविधा
-भाजपा से सदर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर नई बसों को किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी



इटावा। रोडवेज परिवहन निगम की ओर से इटावा डिपो को पांच नई मिनी बसों की सौगात मिली है। इन बसों को बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, कानपुर व आगरा रूट पर चलाया जाएगा। होली पर इन बसों के चलने से यात्रियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। भाजपा से सदर विधायक ने बस स्टैंड पर हरी झंडी दिखाकर एक-एक करके बसों को गंतव्य के लिए रवाना किया।



रविवार सुबह भाजपा से सदर विधायक सरिता भदौरिया इटावा बस स्टैंड पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने रोडवेज परिवहन निगम से मिली पांच नई मिनी बसों को हरी झंडी दिखाकर एक-एक करके रवाना किया। सदर विधायक ने कहा कि इटावा डिपो को हाल में 20 से अधिक नई बसें मिल चुकी हैं। इससे इटावा डिपो में कुल बसों की संख्या 92 पहुंच गई है।
विज्ञापन

नई बसों को बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, कानपुर व आगरा रूट पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि होली पर इन बसों के चलने से यात्रियों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। इन बसों के चलने से लोगों को आवागमन करने में सुविधा मिलेगी। इटावा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त मुकेश अग्रवाल ने कहा कि होली से पहले नई मिनी बसें मिलने से यात्रियों का सुहाना सफर होगा। होली पर्व पर बसों की किल्लत नहीं होगी।
विज्ञापन

हर जगह के लिए बस चलाई जा रही है। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राम प्रकाश, अशोक चौहान, दिनेश राजपूत, चंदन पोरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें