इटावा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रा नेहा राठौर ने पहला स्थान हासिल किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से 125 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. श्याम देव यादव ने बताया कि प्रगति फाउंडेशन की तरफ से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को दो हजार, 1500 और एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में गौरी द्वितीय और प्रति दीक्षित तीसरे स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार शिखा त्रिपाठी को मिला। प्राचार्य डॉ. श्याम पाल सिंह, डॉ. अनुपम सिंह, डॉ. रमाकांत राय और डॉ. सपना वर्मा, डॉ. चंद्रप्रभा, डॉ. अजय दुबे, डॉ. रेखा आदि मौजूद रहे।