फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर कार्ड में नाम और उपनाम में गल्तियां

Wed, 11 Jan 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
वोटर कार्ड पर छाया राजौरिया की जगह अंकित छाया गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत नए बने 45742 वोटर इस बार मतदान कर सकेंगे। प्लास्टिक के ये वोटर कार्ड देखने में तो अच्छे हैं लेकिन इनमें नाम और उपनाम में कई गल्तियां हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर 4 महीने तक मतदाता पुनरीक्षण का विशेष संक्षिप्त अभियान चलाया गया। जिसमें नए बने 45742 वोटरों के नाम न सिर्फ मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं बल्कि इनके फोटो पहचान पत्र भी बनकर तैयार हो गए। फोटो पहचान पत्र बनाने का काम पुणे की एमटेक कंपनी को दिया गया। इस कंपनी ने फोटो पहचान पत्र जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दिए हैं। पहचान पत्रों को तहसील व बूथ वार छांटकर संबंधित तहसीलों को भेजा जा रहा है। इनमें जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के 17789, इटावा के 13771 और भरथना के 15702 कार्ड शामिल हैं।
पूर्व के फोटो पहचान पत्रों की अपेक्षा इस बार प्लास्टिक की वोटर आईडी साइज कुछ छोटा रखा गया है। जिससे वह पॉकेट में आसानी से रखा जा सके। कार्ड पर चस्पा वोटर की फोटो भी पहले से बेहतर है। यहीं नहीं इन कार्डों में वोटर की जाति भी अंकित है। मगर इन सब खूबियों के बावजूद नाम और सरनेम (जाति) की त्रुटियां अब भी कायम हैं।नगर क्षेत्र के कटरा साहब खां वार्ड में नए वोटरों को ये कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं। जिसमें कुछ लोगों ने कार्ड में अंकित गल्तियों को लेकर बीएलओ से ऐतराज भी जताया है। यहां एक कार्ड में महिला वोटर छाया राजौरिया का नाम छाया गुप्ता और एक अन्य महिला वोटर दिशा का नाम हिंदी व अंग्रेजी दोनाें में गलत अंकित कर दिया गया। संबंधित बीएलओ अनीता दुबे का कहना है कि वोटरों का इस बात को लेकर ऐतराज है कि इन त्रुटियों की वजह से वह फोटो पहचान पत्र का इस्तेमाल किसी प्रूफ के तौर पर नहीं कर सकेंगे। अब ऐसे में उन्हें डुप्लीकेट फोटो पहचान पत्र बनवाना पड़ेगा। जिसकी फीस भी चुकानी होगी।
विज्ञापन

वर्जन
नए मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र वितरित किए जा रहे हैं। यदि कुछ त्रुटियां मिल रहीं हैं तो आयोग के दिशा निर्देश के तहत संशोधन कराकर डुप्लीकेट फोटो पहचान पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

उदय नारायण सिंह, एडीईओ, इटावा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें