फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम इटावा की पहचान : अशोक

Wed, 11 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बैठक में भाग लेते सपा के प्रदेश सचिव अशोक यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा विधानसभा क्षेत्र भरथना की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष डा. जयसिंह चौहान ने की। मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव अशोक यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव देश की शान और इटावा की पहचान हैं। जिले के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके दिशा निर्देशन में कार्य करते रहेंगे। जो आदेश मिलेगा उसका सभी पार्टीजन पालन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होेंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बूथ स्तर तक जाकर पार्टी का प्रचार प्रसार करें। जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि कार्यकर्ता आचार संहिता का पालन कर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के हर निर्देश का पालन होगा। बैठक में जिला महासचिव कृष्णमुरारी गुप्ता, सुखदेवी वर्मा, जिला प्रवक्ता राकेश यादव, रवींद्र दुबे, जयसिंह चौहान, मुबारक अंजुम, केके यादव, बृजेंद्र यादव, प्रदीप वर्मा, लालू पाल, बीनू दुबे, दीवानचंद्र सोनी, गोविंद दोहरे, संजय पाल, भारत सिंह राजपूत, मुस्तकीम, मनीष यादव आदि मौजूद रहे। अंत में अशोक यादव के चचेरे भाई के निधन पर शोक जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें