फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजर नहीं आया रमजान का चांद पहला रोजा कल

Thu, 18 Jun 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
रमजानुल मुबारक के चांद की देर रात तक दस्तीक नहीं हो सकी है। लोग मगरिब की नमाज के बाद चांद देखते रहे लेकिन कहीं नजर नहीं आया। इससे अब पहला रोजा शुक्रवार को होगा।तरावीह का सिलसिला गुरुवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


रमजानुल मुबारक का महीना बहुत ही अजमत और बरकत वाला है। इस महीने में पूरे एक महीने तक रोजेदार भूखे प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान में विशेष नमाज तरावीह भी चांद दिखने के बाद ही शुरू होती है।

इशा की नमाज के बाद बीस रकात तरावीह में हाफिज कुरान का पाठ करते हैं। गर्मी को देखते हुए मस्जिदों में तरावीह के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मस्जिदों में कूलर और पंखों के साथ नमाजियों के लिए ठंडे पानी का भी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


रमजानुल मुबारक के चांद का लोगों को बेसब्री से इंतेजार था। इसलिए लोग शाम को अपने घरों में चढ़कर चांद देखते रहे लेकिन उनको कहीं नजर नहीं आया। तमाम लोगों ने टीवी और रेडियो में भी समाचार सुनकर चांद की जानकारी ली। मुफ्ती अनस कासमी ने बताया कि अभी तक चांद की कोई तस्दीक नहीं हुई है।

इसलिए अब गुरुवार से तरावीह शुरू होगी। पहला रोजा शुक्रवार को रखा जाएगा। शहर की सभी मस्जिदों ने तरावीह पढ़ाने के लिए हाफिजों ने तैयारी शुरू कर दी है। कई स्थानों पर लोगों ने जल्दी कुरान का पाठ पूरा कराने के लिए घरों में भी इंतजाम किया है।

रमजान के लिए हेल्प लाइन शुरू
इटावा। रमजान का मुकद्दस महीना शुरू होने वाला है। रमजान में अल्लाह की खुसूसी रहमतें व बरकतें नाजिल होती हैं और आम मगफिरत के फैसले होते हैं। रमजान के लिए जमीयत-ए-उलमा हिंद ने हेल्प लाइन शुरू की है।

संस्था के जिलाध्यक्ष मौलाना हामिद अख्तर ने कहा कि रमजान में मुसलमान नमाज, रोजा, तरावीह का खास एहतेमाम करे। इसके साथ ही दिल को साफ कर के तकवा की सिफत पैदा करे।

उन्होंने कहा कि मालदार अपने माल का हिसाब लगाकर ढाई फीसदी जकात के तौर पर मुस्तहक लोगों को दें। जिला महासचिव मौलाना वसीम कासमी ने कहा कि रोजेदार और नमाजियों की सहूलियत के लिए जमीयत ने रमजान हेल्पलाइन शुरू की है ताकि लोग उलमा से शरई जानकारी लेकर आमाल सही अदा कर सकें।

हेल्प लाइन पर मर्द और औरत अपने सवाल पूछ सकती हैं। 
मौलाना हामिद अख्तर- 9368426566
मौलाना वसीम कासिमी-9927940381
मौलाना आतिफ रहमानी-9997481816
मुफ्ती अनस कासमी-9412503453
मौलाना वजीहउद्दीन-9759819057

हज के दौरान अरकान अदा करने का तरीका बताया
इटावा। शहर से जाने वाले हज यात्रियों को बुधवार को नौरंगाबाद स्थित खलीफा उमर फारूक स्कूल में टीके लगाए गए। इसके अलावा सभी हज यात्रियों को हज के दौरान अदा होने वाले अरकान के बारे में बताया गया। हज कमेटी की तरफ से भेजी गई सीडी को प्रोजेक्टर पर दिखाया गया।

इसमें यह बताया गया कि किस तरह से हाजी खाने काबा का तवाफ करते हैं। इसके बाद मीना और मुजलफा में लगने वाले खेमों में रात गुजारते हैं। इस बार शहर से 64 हज यात्री जा रहे हैं। इनमें से 21 ख्वातीन हैं। इसके अलावा औरैया से भी दस हज यात्री रवाना हो रहे हैं। प्रशिक्षण में औरैया के हज यात्री भी मौजूद थे।

इटावा से जाने वाले चार हज यात्रियों को छोड़कर सभी के टीके लग गए। औरैया के हज यात्रियों के लिए अभी तक वैक्सीन नहीं आई है इसलिए उन्हे टीके नहीं लगाए गए।

प्रशिक्षण शिविर में ट्रेनर मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी ने हज यात्रियों को एहराम बांधने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि वहां पर ज्यादा से ज्यादा इबादत में अपना वक्त गुजारें। शैतान को कंकड़ी मारने में जल्दबाजी न करें। हज के दौरान पढ़ी जाने वाली दुआएं भी याद कर लें।

प्रशिक्षण शिविर के मुख्य
अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री केपी सिंह चौधरी ने भी हज यात्रियों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि यह हज यात्रियों की खुशनसीबी है कि वह हज करने जा रहे हैं।

दर्जा प्राप्त मंत्री व सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि इस्लाम में हज की बहुत बड़ी अहमियत है। एएसपी सर्वानंद यादव ने कहा कि हज यात्री पवित्र स्थान पर जाकर अपने देश प्रदेश की तरक्की के लिए दुआ करें।

सपा नेता व पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद ने कहा कि हज यात्री खुशनसीब हैं कि अल्लाह ताला उनको अपने घर बुला रहा है। हज करने के बाद इंसान गुनाह से पाक साफ हो जाता है। वहां पर अल्लाह ताला उसकी तौबा कुबुल कर लेते हैं। इस मौके पर सपा के सदर विधायक रघुराज शाक्य, प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रजनीश पांडेय, मौलाना कमालुद्दीन के अलावा तमाम हज यात्री मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें