फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर विभाग ने बंद किए माईनर , हजारो किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। नहर विभाग द्वारा निवाड़ीकला रजवाह से निकलने वाले माईनरों को बंद कर देने से क्षेत्रीय किसानों को धान की फसल के लिए सिंचाई के संकट से जूझना पड़ रहा है। तमाम किसानों ने अधिकारियों से माईनर खोलने की गुहार लगाई लेकिन उनकी किसी ने उनकी सुधि न ली।
विज्ञापन

भोगनीपुर निचली गंग नहर से निकले सुनवर्षा-निवाड़ीकला रजवाह से सैकड़ों गांवों के किसान खेतों की सिंचाई करते हैं। इस समय धान की फसल में सिंचाई का समय चल रहा है। किसान रामसिंह, अजब यादव, रघुवंश, आशुतोष, रजतपाल ने बताया कि इंद्रापुर माईनर के बंद होने से समस्या खड़ी हो गई है। विभाग का दावा है कि निचले माईनर बंद करने से टेल तक के किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। लेकिन किसान चिंतित है उनका कहना है कि अगर यही स्तिथि रही तो निजी पंप की सहायता से सिंचाई करनी पड़ेगी जिससे अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
टडवा स्माइलपुर निवासी भानुप्रताप सिंह का कहना है कि बीते कई 6-7 दिनों से माईनर का पानी बिल्कुल बंद कर है। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से कई बार शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन समाधान नहीं हुआ। किसानों की समस्या को देखते हुए जल्द विभाग को समाधान निकालना चाहिए।
विज्ञापन

स्माइलपुर निवासी सोनू दुबे का कहना है कि बरसात भी कम हो रही है और रजवाह भी बंद कर दिया गया। मंगलवार को दिनभर की तेज धूप ने और परेशान कर दिया । ऐसे ही मौसम में गर्मी रही तो फसल को पानी की आवश्यकता होगी। माईनर को जल्द खुलवाया जाये।
टडवा निवासी रंजीत सिंह ने बताया रजवाह को कभी बंद नहीं किया गया है। जब पानी की आवश्यकता होती है तब कोई ना कोई समस्या जरूर आ जाती है और जब जरूरत नहीं होती तब पानी लगातार छोड़ा जाता है।
नौगवां निवासी किसान रुकुम सिंह का कहना है इस माईनर से कई गांवों के किसान सिंचाई करते हैं। धान की फसल में वैसे भी सिंचाई की ज्यादा आवश्यकता होती है ऐसे में विभाग को जल्द से जल्द समस्या को संज्ञान में लेकर हल करवाना चाहिए।
इंद्रापुर माईनर से निवाड़ीकला सहित नगला भदौरिया, इंद्रापुर, इंद्रावखी, टडवा, स्माइलपुर, नौगवां, नगला गुलाब, नगला पलटू, भिटारी समेत कई गांवों के किसान इससे सिंचाई करते हैं।
उच्चाधिकारियों के आदेश के मुताबिक टेल तक पानी पहुंचाने के मकसद से एक सप्ताह के लिए माईनर बंद कर दिए गए हैं। खुदाई कराई जा रही है। आज इसको खुलवा दिया जाएगा और एक हफ्ते चलने के बाद फिर से बंद होगा।
- प्रदीप, जेई, नहर विभाग
प्रत्येक क्षेत्र में सिंचाई की आवश्यकता है। टेल तक पानी पहुंचना भी जरूरी है। रोस्टर से पानी पहुंचाया जा रहा है लेकिन पानी बिल्कुल बंद कर दिया ऐसी जानकारी उन्हें नहीं है। जेई के माध्यम से समस्या का जल्द ही समाधान निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन

- रामसागर, एक्सईएन, नहर विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें