फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड को कोबिड अस्पताल का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
100 शय्या महिला अस्पताल को एल-2 कोविड अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें सांस लेने में दिक्कत आ रही मरीजों को भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां वेंटिलेटर की भी सुविधा होगी। प्रशासन ने कोविड अस्पतालों के प्रभारियों से अग्निशमन यंत्र और सर्टिफिकेट की भी मांग की है।
जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों की संख्या को देखते हुए कोविड अस्पतालों और बेडों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
साथ ही देश में दो अलग-अलग कोविड अस्पतालों में हुई आग की घटना की गंभीरता को देखते हुए अस्पतालों के प्रभारियों से सर्टिफिकेट मांगे जा रहे हैं। सीएमओ डॉ एनएस तोमर ने बताया कि जिले में इस समय सैफई 200 बेड, नारायण कॉलेज में 100 तथा जसवंतनगर कोविड अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा है।
इन सभी अस्पताल के प्रभारियों से अस्पताल में कितने अग्निशमन यंत्र लगे हुए हैं की जानकारी मांगी है। कोविड अस्पताल सरकारी हो या निजी दोनों को जानकारी देनी होगी। बताया कि अभी तक 1034 मरीजों में से 647 ठीक हो चुके हैं। 29 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अगस्त माह में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ने से 100 बेड का अस्पताल शुरू करने की कवायद चल रही है।
जिला अस्पताल में 100 शय्या महिला अस्पताल जिसे 40 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था। उसे एल-2 कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है। इसमें जिन मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है उन्हें भर्ती कराया जाएगा।
इसमें वेंटिलेटर की सुविधा रहेगी। साथ ही इसमें आईसीयू वाली टीम भी रहेगी। ऑक्सीजन सिलिंडर रहेंगे। 53-53 सदस्यीय की टीम में दो फिजिशियन, बेहोशी के डॉक्टर भी रहेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि उनके पास पांच सिलिंडर हैं जबकि 10 और मिले, छह वेंटिलेटर हैं जो केंद्र सरकार ने भेजे हैं। अस्पताल के पास चार पल्स आक्सोमीटर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें