फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर, वाणिज्यकर लेखाकार समेत 36 संक्रमित

विज्ञापन
फोटो संख्या 37 भरथना में संक्रमित के घर के बाहर बैरिकेडिंग कराते ईओ राम आसरे कमल व अन्य - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
डॉक्टर, लेखाकार और छह पुलिस कर्मियों समेत 36 लोगों में मंगलवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें कामेत-उदी का एक परिवार के सात लोग भी शामिल हैं। 1070 लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। अब अब तक 666 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में लखनऊ में तैनात इटावा निवासी 42 वर्षीय एसआई, थाना सिविल लाइन के 24 व 28 साल के दो सिपाहियों के अलावा बसरेहर क्षेत्र के थाना चौबिया के 53 26 और 23 साल के सिपाही शामिल हैं।
बसरेहर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास सचान ने बताया कि इनके अलावा तीन और संक्रमित ग्राम झिंगुपुर, उझियानी तथा ग्राम सियापुर में मिले हैं। सैफई में मेडिकल कालेज का 32 साल का डॉक्टर, 24 साल का मेडिकल कर्मी और 45 साल की महिला संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

अन्य संक्रमितों में वाणिज्यकर विभाग के लेखाकार व वाहन चालक, पुल कहारान में एक दंपति शामिल हैं। ग्राम कामेत- उदी में सात लोग संक्रमित मिले। उदी सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील यादव ने बताया यह सभी एक ही परिवार के हैं। सभी ने खुद ही जांच कराई थी।
शहर घटिया अजमत अली में 42 साल का व्यक्ति, गांधीनगर की 54 व 20 साल की महिला, लालपुरा का 17 साल का युवक, ज्योति नगर का 35 साल का युवक, 64 साल की वृद्धा, करमगंज में 24 साल का युवक संक्रमित मिले हैं।
अन्य क्षेत्रों में संक्रमित मिले मरीजों में ग्राम शाहजहांपुर जसवंतनगर का 55 साल का व्यक्ति, ग्राम कर्री का 49 साल के व्यक्ति शामिल हैं। मानिकपुर में 30 साल का युवक और ग्राम बछेड़ी चकरनगर में 56 साल का व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला।
भरथना के ब्रह्मनगर निवासी 64 वर्षीय वैध व मोहल्ला गांधी नगर के पूर्व सभासद के 54 वर्षीय भाई कोरोना संक्रमित मिले हैं। नगर पालिका के ईओ राम आसरे कमल, कोविड प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह ने कर्मियों से बैरिकेडिंग व सैनिटाइज करवाया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित ने बताया दोनों संक्रमित होम आइसोलेट किए गए हैं। परिवार के लोगों के सैंपल लिए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें