फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मुस्कान और अरुण ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार से पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शानदार आगाज हुआ। 10 से 14 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन के पहले दिन जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (बालक व बालिका वर्ग) आयोजित की गई। इसमें जिले भर के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। बालिका वर्ग में मुस्कान और बालक वर्ग में अरुण ने अपनी रफ्तार से सभी को प्रभावित करते हुए स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन




एथलेटिक्स बालिका वर्ग में कुल 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी बादशाहत साबित की। 800 मीटर में प्रिया सागर, 1500 मीटर में माही और 3000 मीटर में बानी ने पहला स्थान हासिल किया। भाला फेंक और गोला फेंक में ज्योति ने बाजी मारी, वहीं डिस्कस थ्रो में बानी और लंबी कूद में पूजा प्रथम रहीं। बालक वर्ग में अरुण, रोशन और अभिषेक ने मारी बाजी।
100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में अरुण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में रोशन और 800 मीटर व 3000 मीटर में अभिषेक ने स्वर्ण पदक जीते। 1500 मीटर की दौड़ में बासू प्रथम रहे। भाला फेंक में योगेश, डिस्कस थ्रो में आकाश, गोला फेंक में शिवम और लंबी कूद में ऋषभ ने पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने में निर्णायक के रूप में रुकसार बानो, राखी राठौर, दीक्षा अवस्थी, सबा बानो, दीपक कुशवाहा और बिजेंद्र सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला क्रीड़ाधिकारी सर्वेंद्र सिंह ने बताया कि 14 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन में एथलेटिक्स के अलावा जिम्नास्टिक, हॉकी, बैटमिंटन, जूडो, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, बॉक्सिंग और हैंडबॉल की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें