फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित की परीक्षा देते मुन्ना भाई गिरफ्तार

Wed, 24 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मनभावती कुंअरि जन सहयोगी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को हाईस्कूल में गणित की परीक्षा में मुन्ना भाई पकड़ा गया। मुन्ना भाई अपने दोस्त की मदद के लिए परीक्षा देने आया था। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक  की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बसरेहर क्षेत्र के गौतम बुद्ध उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्वालानगर से सिपाही नगर करहल जिला मैनपुरी निवासी विपिन कुमार ने हाईस्कूल का फार्म भरा था। गौतमबुद्ध उच्च माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा केंद्र कस्बा स्थित मनभावती कुंअरि इंटर कॉलेज में था। मंगलवार को हाईस्कूल का सुबह की पाली में गणित का पेपर था।

विपिन ने अपने स्थान पर थाना भोगांव रामनगर के दोस्त आलोक कुमार को परीक्षा देने के लिए अपने तैयार कर लिया। विपिन ने अपना प्रवेश पत्र देकर परीक्षा देने के लिए आलोक को भेज दिया और खुद बाहर रह गया। आलोक कमरा नंबर 22 में परीक्षा देने पहुंच गया।  कक्ष निरीक्षक ने जब प्रवेश पत्र पर लगी फोटो से मिलान किया तो फोटो दूसरे की लगी होने पर उन्हें शंका हुई। उन्होंने इसकी जानकारी केंद्र व्यवस्थापक रामचंद्र अग्रवाल को दी।
विज्ञापन


वह प्रधानाचार्य डॉ. अजंट सिंह यादव के साथ  मौके पर पहुंचे।  पूछताछ में आलोक ने बताया कि विपिन के स्थान पर परीक्षा देने आया है विपिन बाहर बैठा है। इस पर केंद्र व्यवस्थापक ने उसे भी बुलवा लिया।

केंद्र व्यवस्थापक ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों को थाने ले गई। केंद्र व्यवस्थापक रामचंद्र अग्रवाल ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधडी व परीक्षा अधिनियम की धाराआें के तहत मामला दर्ज किया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें