फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पालिका अध्यक्ष ने दो सभासदों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने दो सभासदों के खिलाफ कार्यालय में घुसकर मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी करने, सरकारी अभिलेख फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। चेयरमैन सत्यनारायण शंखवार ने बताया शनिवार को दो सभासद नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने कार्यालय में रखे सरकारी दस्तावेज उठाकर फाड़ दिए और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उनका मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया गया और हाथ मरोड़ दिया गया, जिससे उनकी उंगली में चोट लग गई और खून निकलने लगा। आरोपियों ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक रूप से अपमानित किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद उन्होंने सीओ से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी और उपनिरीक्षक अनूप पांडे नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने संबंधित लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि चेयरमैन की ओर से शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें