इटावा। सातवें वेतन आयोग के विरोध में जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सभी को फीता बांधा। इस मौके पर जिलामंत्री डा. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि आयोग ने जो सिफारिश की है उससे कर्मचारियों का वेतन कम बढ़ रहा है।
इस अवसर पर सिस्टर उर्वशी, अरुण यादव, वेद प्रकाश, शकुंतला वर्मा, जितेंद्र कुमार, संजीव कुमार, रमेश राजपूत, सरोज पाल, बीएम बघेल, महेंद्र राजपूत आदि विरोध में शामिल रहे।
इसके अलावा राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद के जिला अध्यक्ष राजीव यादव एवं महामंत्री सुनील वर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया। नेताओं ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट पेश होने से जो वृदि की गई है। वह काफी कम है। विरोध व्यक्त करने बालों में राम सेवक यादव, अनिल बाजपेयी, पवन त्रिपाठी, अवनीश पांडे, सतीश यादव, वीर सिंह, देवेंद्र कुमार, आनंद यादव के अलावा तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।