फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों के निर्माण कार्यों को 10 मिनट में मिली हरी झंडी

Mon, 27 Apr 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक सोमवार को मात्र दस मिनट तक चली बैठक में करोड़ों रुपये के निर्माण कार्याें तथा सामान खरीद को हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद सभासद सुनील यादव की मां के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई और बैठक का समापन कर दिया गया। अधिशासी अधिकारी/एडीएम ज्ञानेंन्द्र सिंह समेत ज्यादातर सभासद मौजूद रहे।

चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू की अध्यक्षता में हुई बैठक में नवसृजित पुलिस थाने तथा आवासीय भवन बनाने के लिए भूमि संख्या 795 रकवा 2.00 एकड़ प्रदान की गई है। प्रशासन की ओर से भूमि मांगी गई थी। इसी प्रकार चौगुर्जी में इंटेलीजेंस ऑफिस के लिए भूमि संख्या 331 क्षेत्रफल 640 वर्गमीटर प्रदान की गई है।
विज्ञापन


भूमि उपलब्ध कराने की मांग केंद्र सरकार की ओर से की गई थी। जलकल विभाग के लिए आवश्यक सामग्री क्रय करने की खातिर 122.93 लाख रुपये प्रदान किए गए। इसके अलावा टिक्सी टैंपल चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने, कालीवाह मंदिर एवं श्मशान घाट पर चहारदीवारी निर्माण को भी बोर्ड ने मंजूरी दी।
विज्ञापन


शहर की प्रकाश व्यवस्था के लिए 35 लाख रुपये की लागत से सोडियम लाइट खरीदने को भी बोर्ड ने मंजूरी प्रदान कर दी। राजस्व विभाग के  वादों में प्रभावी ढंग से पैरवी करने के लिए श्रीकृष्ण चतुर्वेदी, पूरनसिंह चौहान को अधिवक्ता नियुक्ति किया गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें