फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई में मुलायम की बहू फिर बनीं ब्लाक प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के गृहजनपद में ब्लाक प्रमुख चुनाव में सपा, प्रसपा का दबदबा कायम होता दिख रहा है। सैफई में सपा और ताखा व जसवंतनगर में प्रसपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। सैफई में मुलायम सिंह के भाई की बहू मृदुला यादव लगातार दूसरी बार ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। शनिवार को भरथना, महेवा, बढ़पुरा, चकरनगर और बसरेहर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा। बसरेहर में सपा व प्रसपा सीधी टक्कर है जबकि चार ब्लाकों में सपा-भाजपा के बीच मुकाबला माना जा रहा है।
विज्ञापन

संवाद प्रतिनिधि सैफई के अनुसार ब्लाक प्रमुख चुनीं गईं मृदुला यादव पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव की मां और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की समधन हैं। मृदुला के समाने किसी ने नामांकन नहीं किया था। शुक्रवार को नाम वापसी का समय पूरा होने के बाद शाम चार बजे रिटर्न ऑफिसर अशोक कुमार गुप्ता ने उन्हें निर्विरोध विजयी होने का प्रमाणपत्र दिया। वर्ष 1995 से सैफई ब्लाक प्रमुख का पद मुलायम सिंह यादव परिवार के सदस्य के पास ही है। प्रमाणपत्र देने के दौरान एसडीएम एनराम, बीडीओ बृजमोहन अंबेड, सैफई प्रधान रामफल बाल्मिक, सपा ब्लाक अध्यक्ष संतोष शाक्य नारद यादव आदि मौजूद रहे।
जसवंतनगर प्रतिनिधि के अनुसार जसवंतनगर ब्लॉक प्रमुख पद पर प्रसपा समर्थित डॉ. अंजली यादव निर्विरोध निर्वाचित हुईं। यहां से अंजली की सास संतोष यादव और भाजपा समर्थित अचिता धाकरे ने नामांकन किया था। अचिता का नामांकन रद होने पर दो प्रत्याशी मैदान में थीं। शुक्रवार को संतोष ने भी पर्चा वापस ले लिया। अंजली निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव की पत्नी हैं। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर संतोष पटेल ने उन्हें विजयी होने का प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन

ऊसराहार प्रतिनिधि के अनुसार ताखा ब्लाक से प्रसपा समर्थित प्रीती यादव पत्नी ध्रुव यादव निर्विरोध निर्वाचित हुईं। ताखा से एकमात्र प्रीती का नामांकन हुआ था। निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने प्रीती को जीत का प्रमाणपत्र दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र, शिवम, आशू यादव आदि मौजूद रहे।
जसवंतनगर। ब्लाक प्रमुख पद पर चौधरी रामपाल सिंह यादव के परिवार का पांचवां सदस्य विजयी हुआ है। यह अपने आप में अनोखा रिकार्ड है।
जुगौरा के चौधरी रामपाल सिंह यादव 34 वर्ष पूर्व जसवंतनगर के ब्लाक प्रमुख चुने गए थे। वह लगातार तीन बार जीते। इसके बाद एक बार उनके पुत्र डॉ. बृजेश यादव, एक बार बहू संतोष यादव और एक बार पौत्र अनुज मोंटी यादव ब्लाक प्रमुख बने। इस बार रामपाल सिंह की पौत्रवधू डॉ. अंजली निर्विरोध विजयी हुई हैं। 2011 से 2016 तक पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने पर बृजेश के करीबी ने ही विजय हासिल की। डॉ. अंजली के प्रमाणपत्र लेने के दौरान महावीर सिंह यादव, भुवनेश यादव, विश्वनाथ सोनू यादव, अजेंद्र गौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें