फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई में मुलायम ने मनाया जन्मदिन

Sun, 22 Nov 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
खुशी से बीते हर दिन, हर सुहानी रात हो/चांद सितारों से भी लंबी जिंदगी आप की हो...। कुछ इसी अंदाज ने अपने नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन पर सैफई इतराता नजर आया। सुबह से ही जश्न का दौर शुरू हुआ तो देर रात तक चला।
विज्ञापन


सुबह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के हवाई पट्टी पहुंचते ही पुष्पवर्षा हुई। हवाई पट्टी से उनके आवास तक जगह- जगह खडे बच्चों एवं महिलाओं ने भी पुष्पवर्षा की। शाम होते ही आस्कर विनर संगीतकार ए आर रहमान एवं अन्य कलाकारों ने सुर बिखेरा तो युवाओं का जोश बढ़ गया।

बीच- बीच में नेताजी जिंदाबाद का नारा भी बुलंद होता रहा। जैसे ही सपा मुखिया ने 77 किलो का केक काटा तो हैप्पी बर्डथे दद्दा, हैप्पी बर्थडे नेताजी से सैफई स्टेडियम गूंज उठा।  
विज्ञापन


दुल्हन की तरह सजे सैफई ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का दिल खोल कर स्वागत किया। हवाई पट्टी से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सपा प्रमुख पर स्कूली बच्चों ने फूलों की बारिश की।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ अपना बाजार पहुंचे सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आसमान में गुब्बारे छोडे़ और बाजार परिसर में पौधरोपण किया। सपा मुखिया के जन्मदिन को लेकर सैफई और आसपास के गांव जश्न में डूब गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें