सन 2010 से सैफई के ब्लाक प्रमुख तेज प्रताप सिंह यादव थे । उनके 2014
में मैनपुरी से सांसद बनने से सैफई की ब्लॉक प्रमुख सीट खाली हो गई थी।
वर्तमान पंचायत चुनावों में मृदुला यादव के नामांकन करने से इस बात के कयास
लग रहे हैं कि उन्हें ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ाया जाएगा । सैफई क्षेत्र
पंचायत से कुल 53 क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने जाने हैं।
सन 1994
में जब सैफई ब्लाक का गठन हुआ था तो तेज प्रताप सिंह के पिता रणवीर सिंह
यादव पहले ब्लॉक प्रमुख बने थे । 2002 में उनकी असामयिक मृत्यु के बाद
धर्मेंद्र यादव ब्लॉक प्रमुख बने थे । मगर उनके भी सांसद बनने पर सहसारपुर
के डॉ. अरविंद यादव ब्लॉक प्रमुख बने। वह 2010 तक इस पद पर रहे और 2010 में
तेज प्रताप को चार्ज सौंप दिया था।