फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद तेज प्रताप की मां ने किया नामांकन

Sun, 04 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
  सन 2010 से सैफई के ब्लाक प्रमुख  तेज प्रताप सिंह यादव थे । उनके 2014 में  मैनपुरी से सांसद बनने से सैफई की ब्लॉक प्रमुख सीट खाली हो गई थी। वर्तमान पंचायत चुनावों में मृदुला यादव के नामांकन करने से इस बात के कयास लग रहे हैं कि उन्हें ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ाया जाएगा । सैफई क्षेत्र पंचायत से कुल 53 क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने जाने हैं।
विज्ञापन

      सन 1994 में जब सैफई ब्लाक का गठन हुआ था तो तेज प्रताप सिंह के पिता रणवीर सिंह यादव पहले ब्लॉक प्रमुख बने थे । 2002 में उनकी असामयिक मृत्यु के बाद धर्मेंद्र यादव ब्लॉक प्रमुख बने थे । मगर उनके भी सांसद बनने पर सहसारपुर के डॉ. अरविंद यादव ब्लॉक प्रमुख बने। वह 2010 तक इस पद पर रहे और 2010 में तेज प्रताप को चार्ज सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें