फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने ग्रामीण स्टेडियम का किया लोकार्पण

विज्ञापन
फोटो संख्या 18 भरथना के निगोह इकारपुर में स्टेडियम का लोकार्पण करते सांसद डा. रामशंकर कठेरिया व अन - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
भरथना। सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने शनिवार को ग्रामीण स्टेडियम का लोकार्पण किया। क्षेत्र के ग्राम निगोह इकारपुर में उन्होंने क्षेत्रीय विद्यायक सावित्री कठेरिया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज यादव बंटी, जिला उपाध्यक्ष दीपकनाथ चौधरी बद्री आदि की उपस्थिति में महात्मा गांधी ग्रामीण स्टेडियम का फीता काटकर व शिलालेख का अनावरण कर लोकार्पण किया।
विज्ञापन

लोकार्पण के बाद सांसद ने सरकार की उपलब्धियां और किसानों के हित में जारी कई कल्याणकारी योजनाएं बताईं। उन्होंने ग्रामीणों की आवास, शौचालय, सड़क, बिजली व पानी आदि की शिकायतों को सुनकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। लोकार्पण के दौरान भरथना मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, अनूप जाटव, सभासद हरिओम दुबे, डा. धर्मेंद्र कुशवाह, व्यापारी नेता श्रीभगवान पोरवाल, शैलेंद्र यादव ट्विंकल, बंटू गौर आदि के अलावा खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें