फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती मालगाड़ी का डाला खुलने से हड़कंप

Sat, 03 Oct 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शनिवार को इटावा रेलवे स्टेशन पर अचानक ही उस समय अफरा तफरी मच गई जब प्लेटफार्म नंबर दो से गुजर रही मालगाड़ी से अचानक ही कोयले की तेज बौछार होने लगी। यह देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग इधर उधर भाग कर छिपने लगे। घटना की सूचना आरपीएफ ने तुरंत ही कंट्रोल को दी, जिसके बाद मालगाड़ी को सरायभूपत स्टेशन पर रोका गया। जांच में मालगाड़ी के एक डिब्बे का डाला खुला पाया गया, जिसको बंद कराकर गाड़ी को रवाना किया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह अप ट्रैक पर कोयले की रैक लेकर जा रही  मालगाड़ी ने जैसे ही सुंदरपुर रेलवे स्टेशन को पार किया  तभी अचानक मालगाड़ी के गार्ड से पहले के छठवें डिब्बे का डाला खुल गया। डाला खुलते ही दौड़ती मालगाड़ी से ट्रैक पर कोयला बिखरना शुरू हो गया। ट्रेन सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर इटावा रेलवे स्टेशन से गुजरी तो प्लेटफार्म पर भी तेजी से कोयले की बौछार शुरू हो गई। कोयले की बौछार इतनी तेज थी कि डाले से निकला कोयला तीन नंबर प्लेटफार्म तक जा पहुंचा। यह देख यात्री खुद को सुरक्षित करने के लिए इधर उधर छिपने लगे जिसे जहां जगह मिली छिप गया। प्लेटफार्म पर मालगाड़ी से कई इतने बड़े कोयले के टुकडे़ आकर गिरे जिनका वजन एक ईंट के बराबर था। मालगाड़ी से कोयला प्लेटफार्म पर बिखर गया। प्लेटफार्म पर मौजूद जीआरपी जवान ने तुरंत ही इसकी सूचना कंट्रोल को दी।  जिसके बाद  मालगाड़ी को सरायभूपत रेलवे स्टेशन पर रुकवा लिया गया। यहां पर पहुंची आरपीएफ ने जब मालगाड़ी की जांच की तो ट्रेने के एक डिब्बे का डाला खुला पाया गया। डाले को बंद कर ट्रेन को आगे के लिए रवान किया गया।

आधा घंटे पहले ही प्लेटफार्म पर थी भारी भीड़
इटावा। रेलवे स्टेशन पर जब यह घटना घटी उससे कुछ देर पूर्व ही दो व तीन नंबर प्लेटफार्म पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। यह यात्री  प्लेटफार्म पर आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के आने का इंतजार कर रहे थे। यदि उस समय यह घटना हुई होती तो कोयले की बौछार से यात्रियों को गंभीर चोटें भी आ सकती थीँ लेकिन जिस समय मालगाड़ी प्लेटफार्म से  होकर गुजरी, प्लेटफार्म पर यात्रियों की संख्या कम थी
विज्ञापन


दोपहर तक प्लेटफार्म पर बिखरा रहा कोयला
इटावा। घटना के घंटों बाद भी रेल अधिकारियों ने प्लेटफार्म पर बड़ी मात्रा में बिखरे कोयले को हटवाने की जहमत नहीं उठाई। यही कारण रहा कि प्लेटफार्म नंबर दो पर आने वाली ट्रेनों में सवार होने के लिए यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें