फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर टल गया लेखपालों का आंदोलन

Mon, 15 Jun 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित कलम बंद आंदोलन के लिए क्षेत्रीय लेखपाल भरथना तहसील परिसर में एकत्रित हुए। सभी धरने पर बैठे ही थे कि एसडीएम ने वहां पहुंचकर उन्हें एक सप्ताह में मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। इस पर लेखपालों ने कलम बंद आंदोलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


धर्मपुरा गांव में किसानों के द्वारा की गई शिकायत के बाद लेखपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद लेखपालों ने 8 जून को बैठक करके 15 जून से कलम बंद हड़ताल करने का ऐलान किया था। सोमवार को लेखपाल अपनी मांगों को लेकर तहसील परिसर में एकत्रित हुए और धरने पर बैठ गए।

लेखपालों की यह भी मांग थी कि चेक वितरण कार्यक्रम ग्रामवार बनाया जाए और वितरण के समय तहसीलदार व नायब तहसीलदार मौजूद रहें। जानकारी मिलने पर एसडीएम अशोक कुमार मौर्य मौके पर पहुंचे और एक सप्ताह में मांगे माने जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


एसडीएम से आश्वासन मिलने पर लेखपालों ने कलम बंद आंदोलन स्थगित कर दिया। लेखपालों ने कहा कि अगर सप्ताह भर बाद मांगें पूरी नहीं हुई तो कलम बंद आंदोलन को मजबूर होंगे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामप्रकाश पाल, जिलामंत्री राजेश यादव,  तहसील अध्यक्ष भरथना जगदीश यादव, विजय सिंह, बलवीर सिंह यादव, गुरुप्रसाद चौधरी, अशोक यादव, महेश चंद्र, शिव अवतार यादव, ओमप्रकाश प्रजापति, जयप्रकाश, छोटेलाल, सुखराम, आदित्य यादव, राजेश यादव अवधेश बौद्ध, उमेश सिंह यादव, श्याम सिंह तोमर, तार बाबू , नेत्रपाल यादव आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें