फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आहिल क्लब ने जीता नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट

Mon, 15 Jun 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरबिया टोला स्थित तलैया मैदान पर कुर्मी समाज की ओर से खेले जा रहे 13 वें नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट पर आहिल क्लब ने कब्जा कर लिया। उसने पूर्वा क्लब को हराया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सपा के जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत ने नकद इनाम तथा शील्ड प्रदान कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मेें खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नाइट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आहिल क्लब तथा पूर्वा क्लब के  बीच हुआ। पूर्वा क्लब के कप्तान ने टास जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। आहिल क्लब ने 12 ओवरों में 68 रन का स्कोर खड़ा किया। आहिल क्लब की ओर से आशीष यादव ने सबसे अधिक 22  रन बनाए।

पूर्वा क्लब की ओर से गौरव वर्मा ने 4 विकेट लिए। जवाब में उतरी पूर्वा क्लब की टीम 12 ओवरो में 54 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच के लिए गौरव वर्मा को चुना गया। विजेता टीम को 11000 रुपये का नकद पुरस्कार तथा शील्ड तथा  उपविजेता टीम को 5000 हजार नकद पुरस्कार मुख्य अतिथि आशीष राजपूत की ओर से प्रदान किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर  श्री राजपूत ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। अच्छा खेलकर देश का नाम रोशन करें। उत्तर  प्रदेश सरकार के द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान ओपी चौधरी,  सभासद विमल वर्मा, गौरव वर्मा, हिमंाशु वर्मा, सौरभ वर्मा, सुनील वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हिमंाशु  वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें