फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
फोटो संख्या22- सुशील कठेरिया उर्फ मोनू फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
क्षेत्र के बिधूना मार्ग पर गुरुवार को शादी समारोह में जा रहे मां-बेटे की बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। हादसे के वक्त बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट लगा रखा था, जो क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के अरसारा गांव निवासी नंदकिशोर कठेरिया की ससुराल में गुरुवार को एक शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए नंदकिशोर की पत्नी नीरज (42) बेटे सुशील कठेरिया उर्फ मोनू (20) के साथ बाइक से औरैया के बिधूना क्षेत्र के खानपुर गांव जा रही थीं।
विज्ञापन

बिधूना-ऊसराहार मार्ग पर पुरैला गांव के सामने बिधूना की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोनू की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मां-बेटा दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटे को सीएचसी सरसईनावर ले गई। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इधर, हादसे के बाद भीड़ इकट्ठा होने पर चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों की तहरीर पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हादसे के दौरान मोनू ने हेलमेट लगा रखा था। ट्रक की टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिरा, तो हेलमेट सिर से बाहर निकल गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें