इसमें बताया कि वह ट्रक चालक है। वह 22 जून को ट्रक लेकर घर से बाहर निकला था। आरोप है कि 23 जून को उसकी पत्नी मौका पाकर घर से 10 हजार की नकदी व जेबरात लेकर चली गई।
पति ने आशंका जताई है पत्नी प्रेमी के साथ कहीं चली गई है। प्रभारी निरीक्षक ऊसराहार बलराम मिश्रा ने बताया पीडित की शिकायत के बाद महिला की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।