कानपुर के काकादेव एम-ब्लाक निवासी अधिकवक्ता तुषार की कार सोमवार सुबह
इटावा के महेवा क्षेत्र में हाईवे पर गुजर रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में
तुषार उनके माता-पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बहन और जीजा घायल हो
गए। नई कार आने की खुशी में परिवार मथुरा और आगरा घूमकर कानपुर लौट रहा था।
घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काकादेव निवासी
अधिवक्ता तुषार (25) चार दिन पहले पिता नारायण अग्रवाल (72), माता प्रभा
देवी(65), नागपुर से आई बहन संदीपा और बहनोई विवेक के साथ मथुरा, वृंदावन
और आगरा घूमने गए थे। सोमवार सुबह घट लौटते वक्त इटावा क्षेत्र के महेवा
हाईवे पर आगे चल रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।
जिससे पीछे
चल रही तुषार की कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। हादसे में नारायण,
प्रभा और कार चला रहे तुषार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संदीपा और विवेक
गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को पास के
अस्पताल में भर्ती कराया। बकेवर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर
ट्रक और कार हाईवे से हटवाई।
यहां हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम
मच गया। नारायण का बड़ा बेटा आकाश मुंबई में परिवार के साथ रहता है, जिसे
सूचना दे दी गई है। देर रात तीनों शव घर पहुंचे तो क्षेत्र में मातम छा
गया। वहीं घायलों को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नई कार आने की थी खुशी
जिस
कार से परिवार घूमने गया था वह कार तुषार ने एक सप्ताह पहले ही खरीदी थी।
हादसे की खबर सुनते ही मोहल्ले के लोगों ने एक ही बात कही कि नई कार काल बन
गई। बताया गया कि कार खरीदने की खुशी में ही वह घूमने गए थे।