फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्लॉट व कार के खातिर मां-बेटी को घर से निकाला

Sat, 02 Mar 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्लॉट व कार के खातिर पति व ससुरालियों ने महिला को उसकी चार वर्षीय बेटी के साथ पीट कर निकाल दिया। पुलिस ने पति व ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के भीखनपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार ने बताया सात मार्च 2019 को उन्होंने पुत्री अनिक्षा की शादी बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी मोड़ पशु अस्पताल के पास रहने वाले आशीष से की थी। शादी में 15 लाख नकद, पांच लाख के जेवर व 30 लाख कीमत के प्लाट दामाद के भाई संजय के नाम बैनामा किया था।
कुछ दिनों बाद ससुराल वाले कार व प्रमोद के नाम एक और प्लाट करने की मांग करने लगे । 31 अगस्त 2019 को गर्भवती पुत्री को पीट कर घर से निकाल दिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ससुरालियों ने राजीनामा करके पुत्री को घर ले गए। मांग पूरी नहीं होने पर 24 फरवरी को अनिक्षा को पीट कर उसकी चार वर्षीय पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति आशीष, सास फूलमती, जेठ संजय, जेठानी राखी व जेठानी की बेटी अंशिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें