फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दूसरे दिन पांच हजार से अधिक ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा रविवार को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। डीएम अवनीश राय व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दूसरे दिन की दोनों पालियों की परीक्षा में 31,920 के सापेक्ष 26,81 परीक्षार्थी शामिल हुए। पांच हजार से ज्यादा ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहले दिन शनिवार को हुई दोनों पालियों की परीक्षा में 31,920 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 29,449 ने परीक्षा दी थी। रविवार सुबह परीक्षा से दो घंटे पूर्व ही परीक्षार्थियों की केंद्रों के बाहर लाइन लगनी शुरू हो गई। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक हुई। दूसरे दिन पहली पाली में 2,352 व दूसरी पाली में 2,751 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
इस दौरान जनपद में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर भी आरपीएफ, जीआरपी के साथ सिविल पुलिस का व्यापक प्रबंध किया गया था। रोडवेज परिसर के साथ ही उसके बाहरी क्षेत्र में भी पुलिस तैनात थी। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर नजर रख रहे थे। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन




वर्दी की आस में रैन बसेरों में बिताई रात
राजस्थान, बिहार समेत कई अन्य राज्यों और दूरस्थ जिलों से परीक्षार्थी एक दिन पहले ही जिले में आ गए थे। उनके रुकने के लिए प्रशासन की ओर से स्थाई रैन बसेरों के साथ ही स्टेशन, बस स्टैंड पर अस्थाई रैन बसेरे बनवाए गए थे। इनमें करीब 20 हजार परीक्षार्थियों ने वर्दी की आस में रैन बसेरों में रात बिताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें