फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 30 डिग्री पर पहुंचा तापमान, अभी और बढ़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। फरवरी महीने में ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से रविवार का दिन काफी गर्म रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, पहाड़ों पर बर्फबारी होने से सुबह-शाम की ठंड बनी रहेगी।
विज्ञापन

फरवरी का तीसरा सप्ताह शुरू होने के बाद अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान भी सात डिग्री सेल्सियस की बढ़ा है। रविवार को अधिकतम पारा 30 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडे का कहना है कि आगामी दिनों में दिन का तापमान और बढ़ेगा और 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
वहीं, एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते वहां से आने वालीं उत्तर-पश्चिमी हवाएं खासकर सुबह और शाम को ठंड का अहसास कराती रहेंगी। ऐसा फरवरी के अंत तक रहेगा। दिन में तेज धूप खिली होने से सर्द हवाओं का असर बहुत अधिक नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें