फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बैनामा लेखक को बंदर ने काटा, मंदिर में बच्ची पर झपटा झुंड

Fri, 25 Sep 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को बंदर ने बैनामा लेखक मानसिंह को काट लिया। हमले में घायल मानसिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें, जहां उनका उपचार हुआ। वहीं, रेलमंडी स्थित संकट मोचक मंदिर परिसर में सात-आठ साल की बच्ची पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। लोगों ने दौड़कर बच्ची को बंदरों से बचाया। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

मानसिंह ने बताया कि तहसील परिसर में बड़ी संख्या में बंदर घूमते रहते हैं। आए दिन बंदर लोगों का सामान छीन लेते हैं और लोगों को काटकर घायल कर देते हैं। प्रशासन को बंदरों पकड़कर दूर छोड़े जाने को लेकर योजना बनानी चाहिए। इधर, रेलमंडी स्थित संकट मोचक मंदिर परिसर में बच्ची पर बंदरों के हमले की घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।
बताया गया कि बच्ची मंदिर परिसर में थी, तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। कस्बे के लोगों ने नगर पालिका और प्रशासन से बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें