फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सबसे गर्म रही सोमवार की रात, 27.8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जनपद में गर्मी का सितम अब दिन के साथ रातों में भी बेचैन करने लगा है। सोमवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। उमस और बढ़ते तापमान के कारण लोगों की रात की नींद भी उड़ी रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार रात को जहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था, वहीं सोमवार रात यह उछलकर 27.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात के तापमान में आई इस अचानक तेजी ने गर्मी के तीखे तेवरों का एहसास करा दिया है।
हालांकि मंगलवार को मौसम विभाग ने जिले में हल्की बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही की उम्मीद जताई थी, जिससे तपिश से राहत मिलने के आसार थे। लेकिन आसमान साफ रहा और चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच लोग पसीना-पसीना होते नजर आए।
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अभी 30 अप्रैल तक बादल के साथ ही हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, हालांकि यह स्थानीय स्तर पर कम-ज्यादा हो सकती है। इसके चलते एक से दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें