फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के रेल रोको अभियान से पहले मॉकड्रिल

विज्ञापन
स्टेशन के अंदर जबरन घुसने के प्रयास को रस्सा से असफल करता रेलवे सुरक्षा कर्मी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। किसानों के गुरुवार को संभावित रेल रोको अभियान को लेकर रेलवे सुरक्षा बल सतर्क हो गया है। बुधवार को आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से मॉकड्रिल का अभ्यास किया।
विज्ञापन

सर्कुलेटिंग एरिया के अलावा रेलवे स्टेशन के अंदर प्लेटफार्म पर चेकिंग की गई। इस दौरान यात्रियों से किसी भी लावारिस वस्तु को न छूने की अपील की गई। साथ ही कोई भी लावारिस वस्तु दिखने पर इसकी सूचना भी देने को कहा गया।
आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद शर्मा ने बताया कि किसान आंदोलन को देखते हुए प्रयागराज से 30 रिजर्व पुलिस कर्मी बुलाए गए हैं। किसानों को रोकने के लिए तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया गया है। आरपीएफ के एएसआई टीएस चाहर, दया किशोर, जीआरपी थाना प्रभारी नौशाद अहमद, सुभाष चंद्र के अलावा पुलिस कर्मी पूर्वाभ्यास में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें