फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लापता किशोरी की नहर किनारे मिली चप्पल, कूदने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 6: नहर किनारे पड़ी किशोरी की चप्पलें। संवाद
विज्ञापन

फोटो 7: नहर में किशोरी की खोजबीन करती एसडीआरएफ की टीम। संवाद
- शाम चार बजे तक किशोरी का कुछ नहीं चला पता
- एसडीआरएफ की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला वंशी की किशोरी शनिवार शाम घर से बिना कुछ बताए चली गई। देर शाम तक न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नीं चला। नहर किनारे उसकी चप्पल मिलने पर उसके कूदने की आशंका जताई गई है। रविवार को प्रशासन ने एसडीआरएफ टीम बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया लेकिन शाम तक उसका कुछ सुराग नहीं लगा।
जानकारी के अनुसार मोहिनी (14) पुत्री आकाश बाबू शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजन वैदपुरा थाने पहुंचे और सूचना दी। तलाश के दौरान जब परिजन नगला वंशी की ओर नहर किनारे पहुंचे तो वहां मोहिनी की चप्पल पड़ी मिली।
विज्ञापन

इससे अनहोनी की आशंका गहरा गई। सूचना मिलते ही सीओ सैफई केपी सिंह, थानाध्यक्ष वैदपुरा नागेंद्र सिंह और थानाध्यक्ष जसवंतनगर कमल भाटी बलरई पुलिस सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन ने रविवार को गंभीर स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ टीम को बुलाया। टीम ने नहर में गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मोहिनी अपने दादा चतुर सिंह और दादी राजेंद्ररी देवी के साथ रहती थी। उसके दो अन्य भाई-बहन भी हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष नागेंद्र चौधरी ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसडीआरएफ टीम की खोजबीन के साथ पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें