फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता चालक का शव नहर में मिला

Sun, 08 Mar 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बलरई थाना क्षेत्र के बीबामऊ के पास पुलिस ने नहर से एक युवक का शव बरामद किया है। युवक की शिनाख्त कर ली गई है। युवक कार चालक है। लुटेरे उसकी कार को किराए पर लेकर आए थे। लुटेरों ने रास्ते में हत्या करके कार लूट ली और शव को नहर में फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन

गाजियाबाद के लोनी निवासी वसीम खां (25) पुत्र हसन निजी स्विफ्ट कार को टैक्सी के रूप में चलाता था। तीन मार्च को कुछ लोगों ने मैनपुरी के लिए लोनी से उसकी कार किराए पर ली थी। बाद में बदमाशों ने उसकी रास्ते में हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया और कार लूटकर फरार हो गए।

वसीम जब घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने लोनी थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लोनी पुलिस वसीम की खोजबीन में जुटी हुई थी। इसी बीच लोनी पुलिस ने मैनपुरी के बरनाहाल क्षेत्र से उसकी कार को बरामद करने के साथ कुछ लोगों को हिरासत में लिया। पकड़े गए लोगों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि वसीम की हत्या करके शव को नहर में शिकोहाबाद के पास फेंका गया है।
विज्ञापन


इसी सूचना पर लोनी पुलिस और परिवारीजन शिकोहाबाद से लेकर इटावा तक नहर में शव को तलाश कर रहे थे। रविवार की शाम को इटावा के बलरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शव मिलने की सूचना मिली तो लोनी पुलिस और परिवारीजन मौके पर पहुंचे।

इलाकाई पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लिया। लोनी पुलिस के साथ आए परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त वसीम के रूप में की।

इलाकाई पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अनूप निगम ने बताया कि इलाकाई लोगों से सूचना मिली थी कि नहर में युवक का शव पड़ा हुआ है। इस पर शव को बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त वसीम के रूप में हुई है। सूचना पर लोनी पुलिस व परिवारीजन भी मौके पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें