फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने किया साध्वी निरंजन ज्योति का स्वागत

Sat, 07 Mar 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का भाजपाइयों ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया। कानपुर से दिल्ली जाते समय शताब्दी एक्सप्रेस में मौजूद साध्वी को भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


इटावा स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस के रुकते ही कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी और निरंजन ज्योति जिंदाबाद के नारे लगाकर जोश खरोश प्रदर्शित किया। बोगी से बाहर आने पर कार्यकर्ताओं ने साध्वी निरंजन ज्योति को फूलमालाओं से लाद दिया।

जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने अबीर लगाकर उन्हें जिले की ओर से होली की शुभकामना दी। इस मौके पर राजेंद्र गुप्ता, विकास भदौरिया, धीर सिंह राजपूत, सावित्री कठेरिया, जितेंद्र जैन, मनीष यादव, शरद बाजपेयी, राशिद अंसारी, दिवारी लाल राजपूत, मोनू चौहान, अतुल तिवारी, वीरेंद्र राजपूत, छात्र नेता आदित्य मोहन शर्मा, सलाउद्दीन खां, अवधेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें