फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद पीते मिनरल वाटर, कर्मियों को ‘काला पानी’

Mon, 30 Jan 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पेयजल सप्लाई से कुछ ऐसा आया पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के लाइन पार क्षेत्र स्थित न्यू रेलवे कालोनी के  बाशिंदे गंदा पानी मिलने से परेशान हैं। एक पखवाडे़ से पाइप लाइनों में आ रहा गंदा पानी लोगों का जीना मुश्किल किए है। शिकायत के बाद भी रेलवे के अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगाें में आक्रोश है। उनका कहना है कि अधिकारी खुद तो मिनरल वाटर पीते हैं लेकिन कर्मचारियाें को काला पानी मिल रहा है। कर्मचारी ये मामला जीएम और डीआरएम तक पहुंचाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

लाइनपार क्षेत्र की रेलवे कालोनी में पेयजल सप्लाई रेलवे की ही पानी की टंकी से की जाती है। सप्लाई लाइनों के जर्जर होने से आए दिन यहां रह रहे रेलकर्मियों के परिवार के सामने पेयजल समस्या खड़ी रहती है। पिछले 15 दिन से यहां नाले जैसा बदबूदार पानी आ रहा है। ये पानी कपड़े धोने लायक भी नहीं है। कालोनी में लगे हैंडपंप व सबमर्सिबल भी कई माह से सूखे पड़े हैं। एक मात्र चालू सबमर्सिबल पंप ही लोगों का सहारा है। यहां पानी के लिए प्रतिदिन लंबी लाइन लगती है। कालोनी में महीनों सफाई कर्मी नहीं आए हैं। गलियां गंदगी से पटी पड़ी हैं। रेलवे कर्मियों ने कालोनी क ी समस्या के बारे में कई बार आईओ डब्लू महेश वर्मा और चंद्रवंशी को बताया लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें