फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत में सुधार

Tue, 20 Feb 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
शिवम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चित के निकट खुद को गोली मारने वाले फौजी की सैफई पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल है। वहीं घायल प्रेमिका की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन



सोमवार की शाम करीब चार बजे ग्राम चडरौआ निवासी शिवम यादव ने अपनी प्रेमिका भैंसाई निवासी रचना यादव को लेकर बाइक से नगला नगला चित जा रहा था। रास्ते में दोनों के बीच कुछ देर बात हुई। इसके बाद फौजी शिवम यादव ने रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। प्रेमिका रचना ने भी आवेश में आकर खुद को गोली मारी। दोनों  लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को सैफई पीजीआई भिजवाया।

दोनों का वहीं उपचार चल रहा था। शिवम यादव को आगरा रेफर करने की तैयारी चल रही थी। एंबुलेंस तैयार खड़ी हुई थी। वहीं दूसरी तरफ आईसीयू में भर्ती रचना शिवम-शिवम चिल्ला रही थी। इसी बीच शिवम की मौत हो गई। दोनों के गांव के लोग कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में किसी पक्ष ने पुलिस को कुछ भी लिखकर नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें