फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल, ट्रक और दुपहिया से नहीं जा पाएंगे प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/बकेवर। दूसरे प्रदेशों और शहरों से आने वाले प्रवासी अब पैदल, ट्रकों, दुपहिया या तिपहिया वाहनों से नहीं जा सकेंगे। प्रवासियों की निगरानी के लिए छह टीमें बनाई गई हैं। ये टीमों प्रवासियों को रोकेंगे और उन्हें भोजन, पानी देने के साथ बसों से घरों को रवाना करेंगी। शनिवार को कुछ प्रवासियों से बसों से प्रदेश की सीमा तक भेजा गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन में तमाम लोग पैदल, ट्रकों, दोपहिया और तीन पहिया वाहनों से घरों को लौटने में लगे हैं। रास्ते पर हो रहे हादसों में कई प्रवासियों की मौत के बाद प्रदेश शासन ने जिला प्रशासन को उन्हें बसों से भेजने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि सभी एसडीएम की अगुवाई में छह टीमें बनाई गई हैं। प्रवासियों को रोककर भोजन, पानी और उनके बच्चों के लिए दूध आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद उन्हें रोडवेज की बसों से घरों को भेजा जाएगा। बाहरी प्रदेशों के रहने वालों को सीमा तक छोड़ा जाएगा। इस काम में रोडवेज की 22 बसें लगा दी गई हैं। कहा कि जरूरत पड़ने पर निजी बसें भी अधिकृत की जाएंगी।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि बलरई, जसवंतनगर, बढ़पुरा, बकेवर, सिविललाइन व चौबिया थानों में प्रवासियों की निगरानी के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। सीओ इन टीमों का नेतृत्व करेंगे। सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि ट्रकों आदि अन्य वाहनों से आने वाले प्रवासियों को क्वारंटीन केंद्र भेजकर जांच कराई जा रही है। इसके बाद उन्हें बस से भेजा जा रहा है। रोडवेज के एआरएम राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को 10 बस करवाखेड़ा स्थित ज्ञान स्थली विद्यालय के पास, 2 बस ताखा हाईर्व और 10 जसवंतनगर में लगाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें