इटावा। फ्रेंड्सकालोनी थाना क्षेत्र के अड्डा रामदयाल मोहल्ला निवासी प्रेमचंद का बेटा अभिषेक (25) शुक्रवार रात सो रहा था। कूलर में करंट था। सोते समय करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सुबह घर वालों को पता चला।
उधर, इकदिल थाना क्षेत्र के नगला गहलोत गांव निवासी अजय कुमार शनिवार सुबह रसोई गैस सिलिंडर से लगी आग से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद