फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी परिवारो की महिलाओं को बनाएगी आत्मनिर्भर

विज्ञापन
फोटो संख्या 18 प्रवासी परिवारों की महिलाओं को प्रशिक्षण देने जा रही समूह की सदस्य महिलाये - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद इटावा से बुलंदशहर में स्वयं सहायता समूह की 39 सदस्यों की 13 टीम 45 दिवसीय ड्राइव पर भेजी गई।
विज्ञापन

वहां जनपद के विकास खंड अनूपशहर, पहासू, खुर्जा, शिकारपुर और सिकंद्राबाद में वंचित एवं प्रवासी परिवार की महिलाओं को समूह से जोड़ने एवं उन्हें प्रशिक्षण देने का कार्य करेगी।
उपायुक्त स्वत: रोजगार बृजमोहन अंबेड ने बताया कि इस अभियान से कोविड- 19 के प्रभाव बेरोजगार हुए प्रवासी परिवार की महिलाओं को समूह से जोड़ा जाएगा। इससे समूह की महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर प्रवासी परिवार को मिशन से आर्थिक, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक सहयोग मिलेगा। जिला मिशन प्रबंधक नंदकिशोर साह ने बताया कि इन महिलाओं को कोविड-19 के प्रभाव के कारण चालू वित्तीय वर्ष में एक टीम में पांच सदस्यों के जगह तीन सदस्य को ही शामिल किया गया है।
यह महिलाएं गरीबी उन्मूलन, आपसी एकता, निर्णय निर्माण की क्षमता, समूह की पांच सूत्र आदि पर लोगों को जागरूक करेंगी। जनपद में महेवा और भरथना वर्तमान में दो ब्लॉक से महिलाएं चयनित प्रशिक्षित होकर आंतरिक कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन के रूप में योगदान दे रही है।
विज्ञापन

इन लोगों ने अपने जनपद के अलावा ललितपुर, फिरोजाबाद, हरदोई, औरैया, कासगंज आदि में समूह गठन एवं प्रशिक्षण का कार्य कर चुकी है। मौके पर विकास खंड के ब्लॉक मिशन प्रबंधक शशीलता, सत्यजीत, अजय राजपूत, दशरथ, मानवेंद्र और रिसीवर जनपद से बीएमएम अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें