फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले मसालों से तैयार हो रहा मिड डे मील

Fri, 28 Aug 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर नगर में मिड डे मील में निकले बिच्छू के डंक के बाद से मंडल भर में शिक्षा विभाग की टीम निरीक्षण कर रही हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेंद्र प्रसाद, बीएसए जेपी राजपूत ने सैफई के प्राइमरी और इंटर कॉलेजों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कई स्कूलों में खुले मसालों से खाना तैयार हो रहा था। जेडी ने ब्रांडेड मसालों के उपयोग के निर्देश दिए हैं।   
जेडी, बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारी रामशंकर कुरील ने शुक्रवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले निदेशक सैफई के अमिताभ बच्चन राजकीय इंटर कालेज पहुंचे। 

जहां बच्चों को शिक्षक जमीन पर बैठाकर पढ़ा रहे थे।  जिस पर उन्होंने शिक्षक को कडी़ फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने रसोईघर में जाकर मिड डे मील में प्रयोग किये जा रहे मसाले व तेल की जांच की। मिड डे मील में खुले मसालों का प्रयोग किये जाने पर उन्होंने इंचार्ज प्रधानाचार्य को चेतावनी दी।
विज्ञापन


उसके बाद प्राथमिक विद्यालय सैफई, उच्च प्राथमिक विद्यालय सैफई, प्राथमिक विद्यालय भिडरूआ, उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय नरहौली का निरीक्षण किया। जहां पर मिड डे मील में प्रयोग किये जाने वाले मसाले व तेल की क्वालिटी की जांच की।

प्राथमिक विद्यालय कांधनी, नरहौली में गेहूं की क्वालिटी खराब पायी गयी। इसके अलावा संयुक्त शिक्षा निदेशक ने अंग्रेजी माध्यम से संचालित दो विद्यालय रायनगर व कांधनी का भी निरीक्षण किया। जिसमें किचिन शेड न बनाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें