फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पांच दिन में 11 डिग्री चढ़ा पारा, उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

Fri, 02 Oct 2026 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सितंबर के अंतिम सप्ताह में बारिश के बाद अचानक बदले मौसम से राहत मिली थी, लेकिन अक्तूबर की शुरुआत होते ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। 27 सितंबर को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद तापमान लगातार बढ़ा और दो अक्तूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यानी पांच दिन में अधिकतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि सितंबर में बारिश के बाद मौसम ने फिर से करवट ली है। जिसका नतीजा है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि तीन अक्तूबर को तापमान 34 डिग्री, चार अक्तूबर को 34 डिग्री, पांच अक्तूबर को 35 डिग्री और छह अक्तूबर को भी 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

सात और आठ अक्तूबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच सकता है। तापमान बढ़ने के साथ वातावरण में नमी भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 प्रतिशत और शाम साढ़े पांच बजे 84 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन


पूर्वानुमान में आगामी दिनों में सुबह की सापेक्ष आर्द्रता करीब 80 और शाम को 60 प्रतिशत रहने का अनुमान है। ऐसे में दिन में तेज धूप और नमी के कारण उमस भरी गर्मी महसूस हो सकती है। मौसम में इस अचानक बदलाव से लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंडक और दिन में गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें