फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंदी को लेकर तीनों व्यापारी संगठन एकमत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना से बचाव के लिए बाजार बंदी पर तीनों व्यापार मंडल एकमत नहीं हैं। एक संगठन दो शिफ्टों में बाजार खुलने की वकालत कर रहा है, जबकि दो संगठन अलग-अलग तर्क दे रहे हैं। तीनों ही संगठन जिला प्रशासन को अपने अपने तर्क लिखित में बता चुके हैं।
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ रहा है। लॉकडाउन समस्या का हल नहीं है।
इसके लिए बाजारों को दो शिफ्टों में खोला जाए। सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक बाजार खोला जाए। संगठन के अन्य पदाधिकारियों में सदाशिव श्रीवास्तव, मनीष जैन, गुरुभेज सिंह, रविशंकर अग्रवाल, गोरखनाथ वर्मा, सुनील जैन, प्रिंस अग्रवाल, इरशाद अली, संतोष सोनी आदि ने भी सहमति जताई है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिले भर का बाजार सुबह आठ से शाम छह बजे तक खोले जाने की बात कर रहा है। जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल एवं महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन आदि ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुका है।
विज्ञापन

इस पर जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, महिला जिला अध्यक्ष मीना सिंह राजपूत आदि ने भी सहमति जताई है।
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बाजार दिन में 11 बजे से लेकर रात आठ बजे तक खोले जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि मुख्य बाजार में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक भी लगाई जानी चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें