फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल से युवाओं को सशक्त करना रोजगार की कुंजी: महबूबा

Wed, 11 May 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
अध‌िका‌र‌ियों के साथ बैठक करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शिक्षित युवाओं को कौशल से सशक्त कर रोजगार बढ़ाने पर बल दिया। कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा वर्तमान में लागू की जा रही कौशल विकास परियोजनाओं को एक साथ लाने के लिए उचित व्यवस्था तैयार की जाए। इसके लिए उन्होंने योजना एवं निगरानी विभाग के वित्त आयुक्त बीबी व्यास को कौशल विकास प्रयासों का नोडल प्रमुख नियुक्त किया ताकि विभिन्न विभागों की गतिविधियों में बेहतर तरीके से समन्वय किया जा सके। 
विज्ञापन


श्रीनगर में बुधवार को आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि कौशल विकास मिशन सोसाइटी विभिन्न विभागों के कौशल विकास कार्यक्रमों पर नजर रखेगी। इसके लिए मुख्य सचिव ढांचा सृजित करेंगे। कहा कि विभिन्न विभागों का कार्य अपने संबंधित क्षेत्रों की विशेषता पर ध्यान देना है ताकि युवाओं को बुनियादी तथा उच्च स्तर का कौशल दिया जा सके।

इससे बाजार की आवश्यकतानुसार उन्हें तैयार किया जा सकेगा। हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को अवसर की आवश्यकता है। कौशल प्रयासों तथा उपलब्ध वित्तीय संसाधनों को सम्मिलित कर इस क्षेत्र में सही रास्ता दिखाया जा सकता है।  
विज्ञापन


डॉ. हसीब द्राबु ने कहा कि उपलब्ध ढांचे के साथ जब तक आईआईटी और पॉलिटेक्निक में छात्रों की संख्या दोगुनी नहीं की जाती, तब तक निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करना बहुत ही कठिन है। उन्होंने नेसकाम मैपिंग की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत प्रत्येक जिले में कौशल का आकलन किया गया है। निजी कंपनियों के साथ व्यवस्था तैयार की गई है, जिसमें हमारे युवकों को एचएएल, बीएचईएल, एनटीपीसी जैसी कंपनियों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।

जेएंडके कौशल विकास मिशन सोसायटी के सृजन की जानकारीदेते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि औपचारिकताओं को अंतिम रूप देने के लिए प्रस्ताव मंत्रिमंडल को मंजूरी के लिए भेजे जा रहे हैं। इससे नए सृजित केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय से धनराशि प्राप्त करने का रास्ता भी प्रशस्त होगा।

मुख्यमंत्री द्वारा श्रीनगर में महिलाओं के लिए उद्यमिता केंद्र स्थापित करने के विषय में पूछे जाने पर उद्योग और वाणिज्य सचिव शैलेंद्र कुमार ने सुझाव दिया कि उद्योग और वाणिज्य निदेशालय कश्मीर के नए भवन में स्थानांतरित होने पर रेजीडेंसी रोड परिसर का इस्तेमाल उद्यमिता केंद्र स्थापित करने के लिए किया जा सकता है।

उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह ने कहा कि कौशल विकास के प्रधानमंत्री के प्रयास तभी सफल होंगे जब राज्य की युवा पीढ़ी को विभिन्न कौशल प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।  जम्मू संभाग के दूरदराज के क्षेत्रों विशेषकर सांबा, कठुआ और उधमपुर के युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए कौशल विकास प्रयास करने को भी कहा।उन्होंने पारंपरिक कौशल विकास विषयों पर भी ध्यान देने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें