फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एआईआर पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि अर्हता तिथि एक जनवरी, 2026 के आधार पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन बीते छह जनवरी को किया जा चुका है। इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अब राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। यह बैठक कलक्ट्रेट में दोपहर 12:00 बजे होगी। एडीएम ने सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और सचिवों से निर्धारित समय और स्थान पर स्वयं उपस्थित होकर बैठक में प्रतिभाग करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें