फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : बाढ़ प्रभावित गांवों में तैनात हों नोडल अधिकारी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में भाग लेते भाजपा सांसद डा रामशंकर कठेरिया। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा । बाढ़ प्रभावित प्रत्येक गांव के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी तैनात रहेें। भोजन की समुचित व्यवस्था के साथ ही वायरलेस सेट के साथ पुलिस अधिकारी भी तैनात रहें। बाढ़ प्रभावित गांवों में जनरेटर एवं इमरजेंसी की व्यवस्था मुकम्मल हो। एनडीआरएफ टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद रहे। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हो।
विज्ञापन

भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बाढ़ कार्यों से संबंधित बैठक में ये निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चकरनगर और इटावा तहसील के काफी गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इस सबके बावजूद जनपद में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। लोग सुरक्षित हैं जो बहुत ही संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि अभी सबको अलर्ट रहना है, जलस्तर घटने में 3-4 दिन का समय लग सकता है।
उन्होंने कहा कि कुछ गांव बहुत नीचे हैं। वहां से बुजुर्ग एवं बीमारी व्यक्तियों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करवा लें। अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र से लगभग 250 व तहसील चकरनगर क्षेत्र से 1387 लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करा लिया गया है। उनके भोजन की भी व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ को देखते हुए पशुओं को चारे की कोई दिक्कत न होने पाए। बाढ़ आपदा के लिए कंट्रोल रूम कलक्ट्रेट इटावा में स्थापित किया गया है। इसका टोल फ्री नंबर- 1077 एवं टेलीफोन नम्बर 05688- 250077 है। बैठक में जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव राजपूत, जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, जिला विकास अधिकारी दीन दयाल, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह उपस्थित रहे।
घबराएं नहीं प्रशासन आपके साथ है : डीएम
चकरनगर। घबराने की जरूरत नहीं है, प्रशासन आपके साथ है। गोहानी गांव में जिलाधिकारी अवनीश राय ने बाढ़ पीड़ितों को राशन और खानपान की चीजों का वितरण शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि जो लोग बाढ़ में घिरे हैं, वे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने सभी थाना क्षेत्र की पुलिस को 24 घंटे बाढ़ प्रभावित गांवों की निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ढकरा पुलिया पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
प्रसूता को एनडीआरएफ की मदद से भेजा अस्पताल
चकरनगर। बाढ़ग्रस्त गांव इमलिया में शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर प्रसूता शालिनी को गांव के राशन डीलर सरमन सेंगर ने एनडीआरएफ की मदद से औरैया जनपद के अजीतमल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। अस्पताल में शालिनी ने शुक्रवार शाम 4 बजे के लगभग एक बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें