फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूली की स्थिति नहीं सुधरी तो तहसीलदारों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कलक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर राजस्व वसूली के कार्यों की समीक्षा में डीएम ने खासी नाराजगी जताई। तहसीलदारों और संबंधित अधिकारियों से सख्त निर्देश दिए कि राजस्व वसूली के काम में तेजी लाएं, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जेबी सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर राजस्व वसूली के कार्यों की समीक्षा के दौरान पाया कि लक्ष्य के सापेक्ष जो वसूली की गई है, वह संतोषजनक नहीं है।
डीएम ने कहा कि तहसीलदारों का मुख्य कार्य राजस्व वसूली कराना है। तहसीलदार अपने मुख्य कार्य से रुचि नहीं ले रहे हैं। यदि राजस्व अधिकारी ही वसूली में रुचि नहीं लेंगे तो राजस्व कहां से आएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और तहसीलदारों को चेतावनी दी कि राजस्व वसूली में तेजी लाए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंनेे वन विभाग की लक्ष्य के सापेक्ष वसूली पाए जाने पर संतोष जाहिर किया। कहा कि मुख्यमंत्री संदर्भ एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त संदर्भ आईजीआरएस पोर्टल पर कदापि लंबित न रहें। उन्होंने उप जिलाधिकारी सैफई से कहा कि मेडिकल कॉलेज की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि 15 दिन में स्थिति सुधारे अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहे। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी तहसीलदारों, अमीनों से वसूली की प्रगति, लंबित आरसी की जानकारी प्राप्त की। 10 बड़े बकायेदारों पर प्रभावी कार्रवाई कर वसूली करें। वसूली की साप्ताहिक समीक्षा करें। निरीक्षण में यदि कोई कमी मिली तो इसके लिए सीधे तौर पर तहसीलदार जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें