फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के छात्र-छात्राओं ने समा बांधा

Sun, 04 Jan 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई महोत्सव में रविवार की शाम मेडिकल छात्र छात्राओं के नाम रही। मेडिकल स्टूडेंट ने गीत-संगीत प्रस्तुत करके ऐसा समा बांधा की फिल्मी और टीवी कलाकार उनसे काफी पीछे नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव व सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके की।
विज्ञापन

रविवार की रात मेडिकल छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुति की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। कालेज के छात्रों ने देवा श्रीगणेशा गीत पर भक्तिभाव के साथ ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्रा सुमन ने दमा दम मस्त कलंदर गीत सुनाकर समा बांधा। कालेज की ही एक छात्रा ने छमक छल्लो गीत पर दिल खोलकर डांस किया। डॉ. जावेद ने तू मेरी जिंदगी है गीत सुनाकर अपनी आवाज का जादू चलाया। इसके साथ ही कालेज के अन्य छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में रिम्स के डायरेक्टर डॉ. बिग्रेडियर टी. प्रभाकर, चिकित्सा अधीक्षक सहित सांसद धर्मेंद्र यादव, प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता आदि सहित कालेज का स्टाफ व छात्र छात्राएं मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन होने के बाद देर रात महोत्सव के मंच पर नौटंकी का आयोजन हुआ। दूरदराज से आए ग्रामीणों ने नौटंकी का आनंद लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें