फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबीकूद में बबली और 400 मीटर दौड़ में रोशनी ने बाजी मारी

विज्ञापन
फोटो संख्या 04 व 5 ऊसराहार संकुल स्तरीय प्रतियोगिता की लंबी कूंद मे बबली और चार सौ मीटर दौड मे रोशन - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
ऊसराहार। संकुल स्तरीय प्रतियोगिता की लंबी कूद में बबली और चार सौ मीटर दौड़ में रोशनी ने बाजी मारी। मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन के तत्वावधान में बेलाहार संकुल की खेलकूद प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरीया यादवान में कराई गई।
विज्ञापन

शनिवार को 50 मीटर दौड़ में अंजली यूपीएस मामन प्रथम, अंजली यूपीएस ककराही द्वितीय, नेहा यूपीएस वंशियापुर तृतीय रहीं, 100 मीटर दौड़ में नेहा प्रथम, वर्षा द्वितीय, सरस्वती तृतीय, 200 मीटर दौड़ में वैष्णवी प्रथम, बबली द्वितीय, पूनम तृतीय रहीं, 400 मीटर दौड़ में रोशनी प्रथम, संध्या द्वितीय, ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं, लंबी कूद में बबली प्रथम, सोनिका द्वितीय, नेहा तृतीय रहीं। प्रतियोगिता ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर के निर्देशन में हुई । शिक्षिका ज्योत्स्ना वांक्षिता, विमलेश सिंह, आरती पाल ने छात्राओं को मास्क वितरित किए। संयोजक और संकुल शिक्षक नितिन चौबे, राजीव तिवारी, ग्रीश चंद्र के साथ ब्रजेश यादव, उत्तर कुमार सिंह, अजय सिंह आदि शिक्षकों एवं महिला शिक्षिकाओं ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए। खेलकूद में प्रभात कुमार, आशुतोष कुमार, सचिन प्रताप सिंह यादव, देवेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस मौके पर राघवेंद्र गौर, प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार, राजेश पाल, रितु मिश्रा, स्मृति यादव, चांदनी सेंगर, रेखा, सीमा, शशिप्रभा, गौरव कुमार, अरुण गोयल, केशव दुबे, अश्वनी कुमार, अनुराग यादव, राघवेंद्र कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।

फोटो संख्या 04 व 5 ऊसराहार संकुल स्तरीय प्रतियोगिता की लंबी कूंद मे बबली और चार सौ मीटर दौड मे रोशन- फोटो : ETAWHA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें