फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को मतदाता बनने का अभी एक मौका और

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण अभियान अब पांच दिसंबर तक चलेगा। पहले यह अभियान 30 नवंबर तक के लिए निर्धारित किया गया था। अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पांच दिन और बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2022 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों इटावा, भरथना व जसवंतनगर में बीएलओ तथा सुपरवाइजर इस बढ़ाए हुए समय में छूटे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने का काम करेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने पुनरीक्षण कार्य की अवधि बढ़ाए जाने की मांग की थी।
ऊसराहार। आगामी विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर बैठे वोट देने की सुविधा देने जा रहा है। ऐसे मतदाताओं को आयोग इस बार पोस्टल बैलेट की सुविधा देगा। यह सुविधा मांगने पर दी जाएगी।
विज्ञापन

यदि ये मतदाता अपने बूथ पर वोट डालने के लिए जाने में असमर्थ हैं तो उन्हें 12 डी फार्म भरना होगा। यह फार्म भरने के बाद संबंधित चुनाव में निर्वाचन विभाग की ओर से उनको पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मतदान के बाद इस बैलेट पेपर को डाक के माध्यम से निर्वाचन विभाग के कार्यालय में भेजा जा सकेगा। निर्वाचन आयोग के इस निर्णय से बूथ तक जाने में असमर्थ दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को काफी राहत मिलेगी। वे अपने मताधिकार का प्रयोग आसानी से कर सकेंगे। बतातें चलें कि पहले ये सुविधा सरकारी कर्मचारियों को ही मिलती थी।
उपजिलाधिकारी ताखा कौशल कुमार ने बताया कि दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को यह सुबिधा मांगने पर दी जाएगी। इसके लिए सभी बीएलओ को अवगत कराया गया है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने में यह प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें