रामनगर फाटक स्थित तिकोना पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्व सैनिक
- फोटो : ETAWHA
इटावा। पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर रविवार को शहीद जवानों का स्मरण किया गया। रामनगर फाटक स्थित तिकोना पार्क में भूतपूर्व अर्धसैनिक बल कल्याण संगठन की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में शहीद जवानों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
साथ ही दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, मुन्नालाल, सुदेश, दुर्योधन, सुखवीर सिंह, वीरेंद्र, दलवीर सिंह, अर्जुन गुप्ता, कन्हई सिकरवार, अरविंद, अनुज, रामवीर सिंह, मान सिंह आदि मौजूद रहे।