फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
फोटो 20:::रवीना की फाइल फोटो ।
विज्ञापन
चकरनगर। सहसों थाना क्षेत्र के यूपी मध्यप्रदेश बॉर्डर पर स्थित चूरेपुरा गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मामला सीमा का होने की वजह से सहसों और मध्यप्रदेश पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीमा मध्यप्रदेश की निकलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। उधर, बंसरी निवासी मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए नया गांव सगरा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


बिठौली थाने के बंसरी गांव निवासी सुरेश परिहार ने बताया कि 19 अप्रैल 2019 में अपनी बेटी की शादी सीमावर्ती गांव चूरेपुरा निवासी अनिल कुमार से की थी। पिता का आरोप है कि दामाद शराब पीकर बेटी के साथ मारपीट करता था और लंबे समय से उसे प्रताड़ित कर रहा था। बेटी की नाक और शरीर में चोट के निशान हैं इसलिए घटना संदिग्ध है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिता सुरेश ने बताया कि करीब छह माह पहले उनकी छोटी बेटी रवीना ने भी पास के गांव बल्लो गढ़िया ससुराल में फंदा लगाकर जान दी थी। थाना प्रभारी, नया गांव सगरा भिंड वैभव सिंह तोमर का कहना है कि पिता की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

चोट के निशान किस कारण से हैं, पोस्टमार्टम से पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, थाना प्रभारी सहसों वीरेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक सूचना मिली थी लेकिन घटना हमारे थाना क्षेत्र की नहीं थी। उनका घर भिंड जनपद के नयागांव थाना क्षेत्र में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें